{"_id":"5df3d69f8ebc3e87fc6b7f61","slug":"asam-train-saharanpur-news-mrt458601475","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित
विज्ञापन
असम जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित
सहारनपुर। असम सहित पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों में जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। असम की ओर जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों के संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही। इसके अलावा कोहरे के कारण भी कुछ ट्रेनें प्रभावित चल रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (भटिंडा की तरफ से) शुक्रवार और 14 दिसंबर 19 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15934 अमृतसर- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (अंबाला-सहारनपुर की तरफ से) शुक्रवार को रद्द रही। वहीं, 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि रेलवे के आला अफसरों के दिशा निर्देश पर ही ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। कुछ ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। बाकी पूर्व की तरह चल रही हैं।