फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ASA workers took out a cycle tour

आसपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
ASA workers took out a cycle tour
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर शाम कसबे से क्षेत्रीय गांवों के लिए जाति तोड़ो समाज जोड़ों साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छुटमलपुर के ज्योति किरण तिराहे से साइकिल यात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी के संरक्षक सतीश रावत और विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार अनुसूचित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को लोगों पर थोपने का काम कर रही है। अब समय आ गया है कि वंचित वर्ग को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की कुनीतियों के खिलाफ एकजुट किया जा रहा है। साइकिल यात्रा छुटमलपुर से शुरू होकर फतेहपुर भादो, भटपुरा, रसूलपुर कलां, गुडंब निवादा होते हुए वापस छप्पर हाउस पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान साइकिलों पर सवार कार्यकर्ता लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल, फिरोज खान, शोपाल कांबोज, नितिन गर्ग काकू, शमशेर मलिक, दानिश गौड़, गौतम, रविंद्र कुमार, आदिल अल्वी, कमल किशोर, इजहार प्रधान भटपुरा आदि शामिल रहे। यात्रा का इन गांवों में जगह जगह आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed