{"_id":"633b15e33feb8660ee5b7ec9","slug":"as-soon-as-meghnad-was-killed-ravana-s-team-was-in-despair-saharanpur-news-mrt608067346","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघनाथ का वध होते ही रावण के दल में छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघनाथ का वध होते ही रावण के दल में छाई मायूसी
विज्ञापन
गंगोह में पुरातन रामलीला रंगमंच पर सरयु तट पर बैठे प्रभु राम, लक्ष्मण एवं अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के देहात में रविवार की रात श्रीराम लीला मंचन में मेघनाद वध, रावण अंगद संवाद, समुद्र पर सेतु बांधना और लंका पर चढ़ाई की लीला का मंचन किया गया।
बड़गांव में श्रीराम लीला के मंचन का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने किया। मानव कल्याण क्लब के द्वारा आयोजित रामलीला में मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले पूर्व प्रधान सुखपाल शर्मा व कालूराम ने राज्य मंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। रामलीला निर्देशक ऋषिपाल सिंह, जिपंस अरविंद राणा, समर सिंह, यशवंत राणा, मनोज राणा, प्रदीप, विकास शर्मा रहे।
गंगोह के शिवचौक की पुरातन रामलीला रंगमंच पर रावण अंगद संवाद लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। एसडीएम अजय कुमार भी अपने पुत्र हर्षवर्धन और पत्नी वंदना श्रीवास्तव के साथ रामलीला देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के जीवन चरित्र से सभी को प्रेरणा मिलती है। संचालन मनोज गोयल ने किया।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ की रामलीला में हनुमान ने राम सुग्रीव की मित्रता कराई। इसके बाद बाली वध और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम की आरती भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज, अन्वेशा कांबोज, प्रवीण कांबोज, चरण सिंह ने उतारी।
रामपुर मनिहारान में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ भाजपा नेता अमित सैनी व पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने फीता काट कर किया। समुद्र पर सेतु बांधना, लंका पर चढ़ाई का मंचन कलाकारों द्वारा किया। रामलीला में लक्ष्मण शक्ति को देखने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र की भारी भीड़ मौजूद रही। प्रधान चौधरी जयराज पंवार, नरेश पंवार, अरुण शर्मा, पंडित दिग्विजय शर्मा, धर्मेंद्र पंवार, संदीप चौधरी, राकेश सैनी, संजय पंवार, कुलबीर सैनी रहे।

बड़गांव में रामलीला के पात्रों के साथ राज्य मंत्री बृजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान की रामलीला में अंगद के पैर ही तरफ झुकते मेघनाद - फोटो : SAHARANPUR

लंका पर चढाई से पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना करते श्रीराम लक्ष्मण- फोटो : SAHARANPUR

रामा दल में शामिल हुए विभिषण- फोटो : SAHARANPUR