{"_id":"69dd4e15c18776db6f05685a","slug":"artists-to-perform-brij-ki-holi-before-the-prime-minister-on-the-expressway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-173372-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री के सामने कलाकार खेलेंगे बृज की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री के सामने कलाकार खेलेंगे बृज की होली
Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कलाकार बृज की होली खेलेंगे, साथ ही प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेश के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा 30 टीम सहारनपुर भेजी गई हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली ज्यादातर टीम स्मार्ट सिटी योजना के तहत चकराता रोड पर बने छात्रावास में ठहरी हैं। गीता जैन अपनी टीम के साथ सहारनपुर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम बृज की होली और मयूरी नृत्य की प्रस्तुति एक्सप्रेसवे पर देगी। मथुरा से आई टीम फूलों की होली सहित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। उनकी टीम देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रदर्शन कर चुकी है। इस प्रकार की 30 टीम बुलाई गई हैं, जो प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्य बनाएंगी।
-- -- --
शिक्षक और विद्यार्थी भी होंगे शामिल
माध्यमिक विद्यालयों से 50-50 विद्यार्थियों को बसों के जरिए कार्यक्रम में बुलाया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विद्यार्थियों को बिना यूनिफॉर्म के बुलाया गया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों को भी कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया है। वह भी बसों से पहुंचेंगे।