{"_id":"611e96788ebc3e79b50f5be4","slug":"arogya-mitras-will-gather-for-rescue-in-the-third-wave-of-kovid-saharanpur-news-mrt5524571173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मित्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मित्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाव को लेकर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सेवा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसके उपरांत प्रत्येक खंड, नगर और फिर गांव व बस्ती स्तर पर भी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होगा।
बृहस्पतिवार को देहरादून चौक के निकट संघ कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीर एवं मेरठ प्रांत के सह प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता अपने-अपने खंड, ग्राम तथा नगर, बस्ती क्षेत्रों में कोविड की संभावित तीसरी लहर से लोगों को जागरूक करके उनका बचाव करने तथा उनको चिकित्सक की सहायता देने के लिए आरोग्य मित्र तैयार करेंगे।
सहारनपुर आरोग्य भारती प्रमुख योगाचार्य राजेन्द्र अटल ने कहा कि हम अपने खानपान को बेहतर करके व बचाव में उपयोगी प्राणायाम व आसनों का नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। डॉ. नीलकमल, डॉ. प्रीति, नेहा गगनेजा, मानसी सैनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विभाग सेवा प्रमुख योगेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील, प्रान्त बौद्धिक प्रमुख कृष्णकुमार, विभाग संघचालक राकेशवीर, विभाग सह-कार्यवाह राकेश, प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा, व्यवस्था प्रमुख आनंद तायल, महानगर व जिला सेवा प्रमुख हरिओम, कवींद्र आदि उपस्थित रहे।