{"_id":"60c39f3f8ebc3e2e3307886f","slug":"arms-factory-caught-two-arrested-saharanpur-news-mrt542302379","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित न्यू आवास-विकास में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर तमंचे, रिवाल्वर, पिस्टल व कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
एसएसपी डाक्टर एसन चनप्पा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली सदर बाजार और क्राइम ब्रांच ने दिल्ली रोड स्थित गांव मवीकला के पास नए आवास-विकास में एक मकान पर छापा मारकर अवैैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से नीटू कुमार निवासी गांव पीतपुरा थाना लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड और सचिन कुमार निवासी गांव हाशिमपुरा कोतवाली देवबंद को हथियार बनाते दबोच लिया।
सहारनपुर सहित पड़ोसी जिलों में करते थे सप्लाई, लगेगी गैंगस्टर
-आरोपी हथियार बनाकर सहारनपुर सहित पड़ोसी जिलों में भी सप्लाई करते थे। सहारनपुर की सीमा से सटे हरियाणा और उत्तराखंड के इलाकों में भी हथियार बेचते रहे हैं।
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर सीखा हथियार बनाना, फेसबुक पर डाली फोटो
पुलिस के मुताबिक आरोपी नीटू को बचपन से हथियारों का शौक था। इसने यू-ट्यूब की मदद से तमंचे, रिवाल्वर, पिस्टल आदि हथियार बनाने सीखे हैं। उसने अपने दोस्त के सचिन के साथ हथियार बनाने की कोशिश की। नीटू ने तमंचे और पिस्टल के साथ अपनी फेसबुक पर फोटो डाला। तभी से पुलिस निगरानी में जुटी थी।