फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Apple mobile fraud by pretending to be a wholesale mango trader of fruit market

Saharanpur News: फल मंडी का थोक आम व्यापारी बताकर एप्पल मोबाइल की ठगी

Sat, 31 May 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Apple mobile fraud by pretending to be a wholesale mango trader of fruit market
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित मोबाइल एक्सप्रेस दुकान से ठग ने एप्पल कंपनी का महंगा स्मार्टफोन ठगी से हड़प लिया। आरोपी ने खुद को फल मंडी का थोक आम व्यापारी बताकर दुकान संचालक को झांसे में लिया और फिर कार में बैठकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी पारस जैन ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि उनकी कोर्ट रोड पर मोबाइल एक्सप्रेस नाम से दुकान है। 20 मई को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति का मोबाइल लेने आया, जिसने खुद का नाम विक्रम बताया। व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से कॉल कर पुराने मोबाइल खरीदने की बात कहीं। बातचीत के दौरान उसने एप्पल 15 प्रो-मैक्स पसंद किया।
विज्ञापन

व्यक्ति ने स्टाफ को झांसे में लेकर दुकान मालिक से बात करने को कहा और खुद को मंडी का थोक आम व्यापारी बताया। इस दौरान उसने खाता नंबर मांगा, लेकिन भुगतान नहीं किया। बाद में नकद भुगतान का झांसा देकर आरोपी ने स्टाफ को फोन लेकर दिल्ली रोड पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन लेने के बाद व्यक्ति एक घर के बाहर पहुंचा और फिर कार में बैठकर भाग गया। कार्ड पिन भी गलत दिया गया। पुलिस ने विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed