{"_id":"6398766b40c0675c130e6241","slug":"anti-land-mafia-team-destroyed-60-bighas-of-wheat-crop-and-made-land-encroachment-free-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 60 बीघा फसल पर चला ट्रैक्टर, कब्जा मुक्त कराई भूमि, कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 60 बीघा फसल पर चला ट्रैक्टर, कब्जा मुक्त कराई भूमि, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Tue, 13 Dec 2022 06:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:28 PM IST
सार
Saharanpur News : एंटी भूमाफिया टीम ने 60 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलवा दिया। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इसके बाद टीम ने भूमि कब्जा मुक्त कराई।
विज्ञापन
जमीन कब्जा मुक्त कराई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में एंटी भूमाफिया टीम ने हिंडन नदी की भूमि पर कब्जा कर लिया। यही नहीं जमीन में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रसूलपुर पापडेकी में हिंडन नदी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके गेहूं की फसल बोई हुई थी। वहीं राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। इसके बाद भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहां कि यदि दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने बताया कि इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद सिंचाई विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। सिंचाई विभाग ने भी मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पौधरोपण के लिए उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शहर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का हृदय गति रुकने से निधन
एंटी भूमाफिया टीम में नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, राजस्व निरीक्षक निरजन सिंह, लेखपाल सचिन कुमार, दुर्वेश कुमार, सत्य कुमार, चंचल, प्रेम आदि रहे।
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें