{"_id":"682cd62ed49c4e138708504b","slug":"anti-corruption-team-searched-the-house-of-bribe-taking-senior-assistant-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-149888-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक का एंटी करप्शन टीम ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक का एंटी करप्शन टीम ने खंगाला घर
Wed, 21 May 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक का एंटी करप्शन की टीम ने घर खंगाला। कोर्ट के आदेश पर टीम ने घर में टीवी, फ्रिज, एसी, मशीन समेत अन्य सामान को चेक किया और उसकी वीडियोग्राफी की। वहीं, इस मामले में कई स्वास्थ्य अधिकारी भी जांच के दायरे में फंसते दिख रहे हैं।
16 मई को एंटी करप्शन की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। मृतक आश्रित कोर्ट से नौकरी की पत्रावली आगे बढ़ाने की एवज में वरिष्ठ सहायक 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। एंटी करप्शन की जांच में सामने आया कि रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक को स्थापना पटल के साथ-साथ टीबी, मलेरिया विभाग और नानौता सीएचसी में सैलरी निकालने का भी चार्ज दे रखा था।
उन स्वास्थ्य अधिकारियों के भी बयान होंंगे, जिनके अधीन वह पटल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन सभी बिंदु पर भी एंटी करप्शन जांच कर रही है। इससे स्वास्थ्य अधिकारी संदेह के घिरे में आ रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर एटी करप्शन की टीम आरोपी राकेश कुमार के घर पर पहुंची। यहां पर टीम ने घर में रखे एक-एक सामान को बारीकी से चेक किया। घर में घुसने से लेकर अंदर रखे सामान की वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन
-- -- --
कोर्ट के आदेश पर आरोपी राकेश कुमार के घर की जांच की गई है। सामान को चेक किया गया और उसकी वीडियोग्राफी कराई गई। जांच की गई तो पता चला कि आरोपी वरिष्ठ सहायक को कई पटल का काम दे रखा था।
- जसपाल सिंह, प्रभारी एंटी करप्शन थाना