फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anti-Corona vaccination today at 31 centers in the district

जिले में 31 केंद्रों पर कोरोना रोधी टीकाकरण आज

Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Anti-Corona vaccination today at 31 centers in the district
60 वर्ष से अधिक आयु तथा 45 से 59 वर्ष के निर्धारित रोगियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तीसरे चरण में शामिल 60 वर्ष से अधिक आयु तथा 45 से 59 वर्ष की आयु के गंभीर मरीजों को कोरोना रोधी टीका आज भी लगाया जाएगा। इसके लिए जनपद में 31 केंद्र बनाए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि तीसरे चरण में चार और पांच मार्च को 60 या 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारों को टीका लगाया जाना है। दोनों दिन 31 केंद्र रहेंगे, जिन पर एक-एक ही बूथ बनाया। दो दिन में सात हजार आम नागरिकों को टीका लगाया जाना है। शहर में एसबीडी जिला अस्पताल के अलावा पुराना अस्पताल नेहरू मार्केट, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, न्यू आवास विकास, माहीपुरा, गढ़ी मलूक और अशोक विहार में केंद्र बनाए हैं। सरसावा ब्लॉक में सीएचसी सरसावा, सीएचसी चिलकाना और राजकीय मेडिकल कॉलेज, गंगोह ब्लॉक में सीएचसी गंगोह और पीएचसी तीतरों, नकुड़ ब्लॉक में सीएचसी नकुड़ और पीएचसी अध्याना व टाबर, नानौता ब्लॉक में सीएचसी नानौता, पीएचसी बड़गांव, रामपुर मनिहारान ब्लॉक में सीएचसी रामपुर, नागल ब्लॉक में सीएचसी नागल और पीएचसी तल्हेड़ी व चंदेना कोली, देवबंद ब्लॉक में सीएचसी देवबंद और पीएचसी रणखंडी, साढ़ौली ब्लॉक में सीएचसी साढ़ौली और सीएचसी बेहट, मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सीएचसी फतेहपुर और पीएचसी मुजफ्फराबाद, पुवांरका ब्लॉक में सीएचसी पुवांरका और सीएचसी हरोड़ा तथा बलिया खेड़ी ब्लॉक में सीएचसी सुन्हेटी खड़खड़ी तथा पीएचसी कोटा में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed