फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another lift will be installed at the railway station, it will be easier to reach the platform

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर लगेगी एक और लिफ्ट, प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा आसान

Wed, 08 Nov 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Another lift will be installed at the railway station, it will be easier to reach the platform
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का चलता काम
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर पर जल्द ही यात्रियों को एक और लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। लिफ्ट बनने के बाद बीमार, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में असुविधा नहीं होगी। इस लिफ्ट पर करीब 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यह विश्व स्तरीय स्टेशन बनेगा। इसकी घोषणा भी हो चुकी है। यहां से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें दो लाख से अधिक यात्री सफर तय करते हैं। अमृत भारत योजना में शामिल होने से विभिन्न विकास कार्य होंगे, जिनका काम भी चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर अभी दो लिफ्ट हैं, जिनमें एक प्लेटफार्म नंबर पांच और दूसरी सेकेंड एंट्री पर है। इसी के साथ एस्केलेटर भी है। अब तीसरी लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। यह लिफ्ट प्लेटफार्म नंबर चार पर लगेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफार्म पर लिफ्ट के लिए पिलर खड़े कर दिए हैं। इस काम के लिए रेलवे ने सेकेंड एंट्री की तरफ जाने वाले ओवरब्रिज को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

-- फुट ओवरब्रिज के लिए लगाए गए निशान

कई सौ साल पुराना लकड़ी पुल तोड़ा जाएगा। इसकी जगह नया फुट ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने जगह चिह्नित करते हुए निशान लगा दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही नए पुल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस फुट ओवरब्रिज करीब छह करोड़ रुपये में बनेगा। इसके बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर एक और लिफ्ट लगाई जाएगी, जिसका काम चल रहा है। लिफ्ट के बनने से खासकर बीमार, दिव्यांग और बुजुर्गों को राहत मिलेगी। उन्हें एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं होगी।

- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed