फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another death from Corona, 83 new infected found

कोरोना से एक और मौत, 83 नए संक्रमित मिले

Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Another death from Corona, 83 new infected found
सहारनपुर। जनपद में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है। उधर, शुक्रवार को 83 नए संक्रमित मिले। कोरोना से मरने वाले युवक की उम्र 23 वर्ष थी, जो चिलकाना का रहने वाला है। युवक की रिपोर्ट करीब चार दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। चिकित्सकों ने बताया कि युवक को सांस लेने में तकलीफ थी। शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने भी मौत की पुष्टि की है। उधर, शुक्रवार को 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में पठानपुरा देवबंद का एक, मोहिउद्दीनपुर का एक, देवबंद रोड जड़ौदा का एक, शिक्षक नगर का एक, नखाशा बाजार के दो, गुलाम आलिया गंगोह के दो, बेरीबाग का एक, अहमद कॉलोनी का एक, चंद्रनगर का एक, गढ़ी मलूक के चार, एसएएम इंटर कॉलेज क्षेत्र का एक, लुंढा का एक, मेघछप्पर का एक, जैन कॉलेज रोड का एक, स्टेट बैंक कॉलोनी का एक, रेलवे रोड सहारनपुर का एक, पंजाबी बाग का एक, हकीकतनगर का एक, हरिजपाल नगर का एक, न्यू गोपाल नगर का एक, घुन्ना के दो, गोपाल नगर के तीन, हमजागढ़ गंगोह का एक, शेखपुरा का एक, आवास विकास का एक, गन्ना भवन का एक, नुमाइश कैंप के तीन, ओजपुरा का एक, जाटव नगर का एक, जेल चुंगी का एक, अहमद बाग के तीन, ताजपुर का एक, खलासी लाइन के तीन, कोरी माजरा के दो, मुंशीपुरा नकुड़ का एक, किला नवाबगंज के दो, जफरनवाज का एक, गोपाल नगर के दो, तोता चौक का एक व्यक्ति शामिल है। 38 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी की गई है। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 2009 पहुंच गई है। इनमें से 1064 मरीज ठीक हो चुके हैं। 27 की मौत हुई है। वर्तमान में 919 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed