फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another death due to fever in Barauli on second day

बरौली में बुखार से दूसरे दिन भी एक और मौत

Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another death due to fever in Barauli on second day
रामपुर मनिहारान के गांव लंढोरा गुर्जर में लगे गंदगी के ढेर - फोटो : SAHARANPUR
बरौली में बुखार से दूसरे दिन भी एक और मौत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद पीएचसी के गांव अनवरपुर बरौली में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को युवक की मौत के बाद रविवार को भी बुखार पीड़ित एक ग्रामीण की जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लगातार दो मौतों के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगा कर रोगियों की जांच कर दवा बांटी। ग्रामीण बुखार की वजह गांव में व्याप्त गंदगी को मान रहे हैं।
गांव बरौली निवासी साठ वर्षीय विजयपाल शर्मा पुत्र जनार्धन शर्मा को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। इससे पूर्व शनिवार को भी गांव में 19 वर्षीय शराफत पुत्र असगर की बुखार से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त गांव के करन चौहान पुत्र राजपाल सिंह, बेबी पत्नी अजीत सिंह, शबनम पत्नी इनाम, सोनम पुत्र इनाम, आबदा पत्नि शमीम, जोनी पुत्र रामपाल सिंह, विक्की पुत्र रामपाल सिंह, जोगेंद्र पुत्र पदम सिंह, कन्हैया पुत्र कुलदीप शर्मा बुखार के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। गांव के संदीप राणा, योगेंद्र राणा, देवेंद्र राणा, प्रदीप और धर्मपाल सिंह आदि ने गांव में फैली गंदगी को साफ कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जगह जगह गंदा पानी जमा है और नालिया अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

उधर, गांव में दूसरी मौत के बाद मुजफ्फराबाद पीएचसी प्रभारी डा. मीनू गोयल ने चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंच कर जांच की। 120 रोगियों की जांच की जिनमें से 63 को बुखार पाया गया। 25 स्लाइड मलेरिया की बनाई गई हैं। उन्होंने सौ से ज्यादा घरों का खुद सर्वे कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। सोमवार को भी गांव में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंढोरा गुर्जर में भी पैर पसार रहा बुखार
रामपुर मनिहारान। क्षेत्र के गांव लंढोरा गुर्जर गांव में भी बुखार का प्रकोप फैला है। गांव में दो दिन पूर्व तीस वर्षीय मुसर्लीन पुत्र महबूब की बुखार से मौत हो गई थी। जबकि पत्नी नूरजहां एवं उसका बेटा अनस भी बुखार के चलते एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। इसके अलावा गांव के आशु पुत्र नवाब मुलाना अस्पताल में भर्ती है। कमलेश देहरादून के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। अख्तरी पत्नी हमीद, दानिश पुत्र मोहसीन, अब्दुल मलिक भी बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती है। गांव के यासीन, ग्राम पंचायत सदस्य अफरोज, अरविंद कुमार, सोम सिंह, आसिफ, चौधरी शौकत, जमशेद आदि का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां तैनात तीन सफाई कर्मी करने कार्य को सही ढंग से अंजाम नहीं दे रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान अरविंद ने बताया कि उसके बच्चे भी बुखार की चपेट में हैं। वह सहारनपुर में निजी चिकित्सक के यहां उनकी जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गांव में सफाई और दवा का छिड़काव करा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed