{"_id":"63f116550ba9e92f600cb764","slug":"announcement-to-approve-50-lakhs-for-bankhandi-temple-saharanpur-news-c-14-1-123371-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बनखंडी मंदिर के लिए 50 लाख स्वीकृत कराने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बनखंडी मंदिर के लिए 50 लाख स्वीकृत कराने की घोषणा
Sat, 18 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरसावा। बनखंडी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने आए नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन से 50 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत कराया है। इससे मंदिर को नया रंग रूप देने के साथ ही सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
शनिवार को बनखंडी मंदिर में दर्शन तथा जलाभिषेक करने के उपरांत नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने मंच से बनखंडी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत होने की घोषणा की। मुकेश चौधरी ने कहा की विधायक निर्वाचित होने के उपरांत भगवान शिव के दर्शन करने बनखंडी मंदिर आए थे तो वायदा किया था कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए जी जान से प्रयास किया जाएगा। इसका सुखद परिणाम ये आया कि अब शासन द्वारा मंदिर के सुंदरीकरण एवं सुविधाएं बढ़ाने के 50 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं तथा जल्द ही कार्य योजना तैयार कर टेंडर निकल जाएंगे। जिससे जल्दी से जल्दी विकास योजनाओं का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।