फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Announced a boycott of the polio campaign

पोलियो अभियान के बहिष्कार का एलान

Wed, 14 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पल्स पोलियो अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। मंगलवार को गंगोह विधायक ने भी धरनास्थल पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। 
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले 12 दिन से आंगनबाड़ी हड़ताल पर हैं। मंगलवार को भी तमाम कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुईं। धरनास्थल पर पहुंचे गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए उनकी सभी 17 मांगों को विधान सभा में उठाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन नजर नहीं आ रहा है। जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि मांग माने जाने तक आंगनबाड़ी पल्स पोलियो अभियान, बीएलओ ड्यूटी और सरकार के सभी ऐसे कार्यों में सहयोग नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुमनलता, सुधा, गीता, अर्चना, पारुल, तसनीम, लोकेश देवी, पुष्पा, ऊषा, पिंकी, अनिता, मीना, कुसुम, अंजुल, संजीता, बेबी, रागिनी, रेनुका, रॉकी भाटी, सुनीता शर्मा, विनीता, अनुपमा, निशा, रीता, निर्मला आदि थीं। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग 
 राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। 
 कर्मचारी का दर्जा मिलने तक कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को नौ हजार रुपये मानदेय दिया जाए। 
 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को क्रमश: 200 और सौ रुपये की प्रतिवर्ष वृद्धि की जाए। 
 कार्यकर्ताओं को योग्यता के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में समायोजित किया जाए। 
 कार्यकर्ता एवं सहायिका को जून में एक महीने का अवकाश दिया जाए। 
 मानदेय को मनमाने ढंग से रोकना और काटना बंद किया जाए आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed