{"_id":"610ba3e57a3a9365c95ddffc","slug":"anna-mohtsav-pm-had-virtual-dialogue-with-ration-card-holders-in-saharanpur-asked-question-to-kamlesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न मोहत्सव : पीएम मोदी ने सहारनपुर में राशन कार्ड धारकों से किया वर्चुअल संवाद, कमलेश से पूछा ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न मोहत्सव : पीएम मोदी ने सहारनपुर में राशन कार्ड धारकों से किया वर्चुअल संवाद, कमलेश से पूछा ये सवाल
Thu, 05 Aug 2021 02:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:10 PM IST
सार
बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) श्रुति शर्मा ने बताया कि अन्न महोत्सव कार्यक्रम में राशन की लाभार्थी कमलेश, मुन्नी, सोनिया, कुसुम व लता हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इन पांचों से भी संवाद कर सकते थे इसके लिए पूरी तैयारियां की गई थी, लेकिन पीएम मोदी ने केवल कमलेश से ही संवाद किया।
विज्ञापन
सहारनपुर में कमलेश से संवाद करते पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
आज शुरू हुए अन्न महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश से सहारनपुर में रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव पहांसु के लाभार्थी राशन कार्ड धारकों से वर्चुअल संवाद किया। इसे लेकर गांव के इंटर कॉलेज परिसर में तैयारी पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्न महोत्सव के दौरान रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पहासु की कमलेश से वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि कमलेश जी इस योजना का कब से लाभ मिल रहा है, और इसके अलावा कौन कौन सी अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) श्रुति शर्मा ने बताया कि अन्न महोत्सव कार्यक्रम में राशन की लाभार्थी कमलेश, मुन्नी, सोनिया, कुसुम व लता हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इन पांचों से भी संवाद कर सकते थे इसके लिए पूरी तैयारियां की गई थी, लेकिन पीएम मोदी ने केवल कमलेश से ही संवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के मद्देनजर बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या, असिस्टेंट कमिश्नर डीपी सिंह, तहसीलदार नितिन राजपूत, परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार आदि ने गांव पहांसु पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
पंडाल बनाकर किया आयोजन
गांव के कॉलेज प्रांगण में बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाने को लेकर पंडाल बनाया गया था। कॉलेज की दीवारों पर शानदार पेंटिंग की गई। बीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समूह की महिलाएं व राशन का लाभ पाने वाली सभी महिलाएं मौजूद रहीं।