{"_id":"630521ad5986f5233634c4d9","slug":"angry-players-created-ruckus-over-being-charged-in-trial-saharanpur-news-mrt602100170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉयल में शुल्क लिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉयल में शुल्क लिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉयल में शुल्क लिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने किया हंगामा
सहारनपुर। एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रॉयल के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा शुल्क लिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और चयनकर्ताओं का घेराव करते हुए हंगामा किया। नौबत हाथापाई तक आ गई। घेराव और विरोध के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। खिलाड़ियों ने इसे अवैैध वसूली बताते हुए जिला अधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।
अविनाश कुमार, गौरव चौहान आशु आदि ने बताया कि 55वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लखनऊ, कौशांबी और प्रयागराज मेें 24, 25 और 26 अगस्त को आयोजित होनी है। इसके लिए 22 अगस्त की शाम जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। आरोप है कि ट्रायल के नाम पर खिलाड़ियों से 200, 300 और 500 रुपये लिए गए। रसीद देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और चयनकर्ताओं का घेराव कर उनकेे खरीखोटी सुनाई। कुछ खिलाड़ियों ने हंगामे की वीडियो भी बनाई है, जिसमेें खिलाड़ियों से पैसा लिया जा रहा है। खिलाड़ी संजय कुमार, जूली पुंडीर, वसीम तोमर, गौरव शर्मा, आशीष कुमार, दीपक कुमार ने अवैध वसूली को लेकर जिला अधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो कई खेल एसोसिएशन में वर्षों से जमे हुए हैं। ऐसे लोगों को अपने पद पर रहने का हक नहीं है।
प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम दो इवेंट में हिस्सा ले सकता है। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने एक इवेंट के लिए 200 रुपये और दो इवेंट के लिए 300 रुपये निर्धारित किए हुए हैं। हम उसी का पालन कर रहे हैं। शुल्क रखने की एक वजह यह भी है कि यदि शुल्क नहीं रखेंगे तो खिलाड़ियों की भीड़ जुट जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एके गुप्ता, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ।