फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry family members tried to kidnap the girl due to love marriage

प्रेम विवाह से नाराज मायकेवालो ने किया युवती के अपहरण का प्रयास

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Angry family members tried to kidnap the girl due to love marriage
गंगोह। युवती के प्रेम विवाह करने से नाखुश मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में भर्ती युवती के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव घाटमपुर निवासी आयशा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने गांव निवासी आसिफ के साथ कोर्ट मैरिज की है और पति के साथ ससुराल में खुश है। बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है और तबियत खराब होने के कारण गंगोह स्थित एक अस्पताल में भर्ती थी। 25 अक्तूबर को उसके मायके पक्ष के इरशाद, शहजाद, दिलशाद, महबूब, कुरबान एवं इंतजार अपने साथ दो अन्य अज्ञात लोगों को लेकर अस्पताल में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। जिसमें उसके पेट में चोटें आई और ब्लीडिंग होने लगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके हाथ में लगी ग्लूकोज की नली खींचकर निकाल दी और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण करके ले जाने लगे। शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों और स्टाफ ने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed