फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry employees protest at CMO office due to transfer

स्थानांतरण से नाराज कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना

Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Angry employees protest at CMO office due to transfer
स्थानांतरण के खिलाफ नारेबाजी करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के स्थानांतरण में नीति का उल्लंघन करने का आरोप शासन में बैठे अधिकारियों पर लगाया है। इसके विरोध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया। 26 से 30 जुलाई तक सभी कर्मचारी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार डोभाल ने बताया कि शासन में बैठे उच्चाधिकारियों ने गलत तरीके से स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण नीति के तहत पति और पत्नी को अलग अलग शहर में नहीं भेजा जा सकता। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं, दिव्यांग कर्मचारियों और सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंच चुके कर्मचारियों को स्थानांतरण से छूट रहती है, लेकिन अधिकारियों ने मनमाने तरीके से एकतरफा स्थानांतरण कर दिए हैं, जिससे कर्मचारियों को समस्या हो रही है। धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमीम अहमद, जिला मंत्री एसएस नेगी, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जीएस भंडारी, जिला मंत्री अनिल पंवार, नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनयना आलम आदि ने धरने को संबोधित किया। धरने में सौरम गौतम, बाबूराम, सुरेश पांडेय, राकेश शर्मा, राजेश कुमार, बीलाल, मणिकपाल, प्रवीण कुमार, सूरज सिंह, अमरीश आर्य, वीरेश्वर, आरएस सेंगर, किशोर सैनी, ऋषिपाल, कदम सिंह, पूनम त्यागी, सुभाष शर्मा, बीके सिंह. सुंदर लाल, सुशील कुमार, अनिल कुमार, भूपेंद्र कुमार, रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री एसएस नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed