फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants robbed poultry traders of 39,000 and three mobile phones.

Saharanpur News: बदमाशों ने मुर्गा व्यापारियों से लूटे 39 हजार और तीन मोबाइल

Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed poultry traders of 39,000 and three mobile phones.
-टोल बचाने को जा रहे थे गांवों के रास्ते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात चमारीखेड़ा-मथाना मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पिकअप गाड़ी सवार मुर्गा व्यापारियों से 39 हजार की नकदी और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात भर कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गागलहेड़ी निवासी इल्ताफ ने बताया कि वह पिकअप में मुर्गे भरकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी बेच कर लौट रहा था। उसके पास 75 हजार रुपये की नकदी थी। उसने बताया कि वह टोल बचाने के लिए मथाना वाले रास्ते से गागलहेड़ी जा रहा था। रात सवा 12 बजे चमारीखेड़ा-मथाना मार्ग पर कब्रिस्तान के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके साथी ने हिम्मत करके बदमाशों की नजर बचाते हुए 36 हजार रुपये खिड़की से बाहर फेंक दिए। बदमाशों ने उनके पास बचे 39 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन लूट लिए और शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने बाहर फेंके रुपये अपने कब्जे में लिए और पुलिस को खबर की। रात में ही सीओ सदर विकास प्रताप चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आस-पास बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस रास्ते के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed