Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry councilors protest in municipal corporation due to lack of development work

विकास कार्य न होने से क्षुब्ध पार्षदों का नगर निगम में हंगामा

Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry councilors protest in municipal corporation due to lack of development work
सहारनपुर। डेढ़ साल से किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं होने, 20 वार्डों का पैसा मात्र तीन वार्डों में खर्च करने और नाला सफाई में बरती गई लापरवाही से नाराज पार्षदों ने शनिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले पार्षदों का नेतृत्व कर रहे पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि उनके वार्ड स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डवलपमेंट) क्षेत्र में आते हैं। बीते डेढ़ साल से न तो स्मार्ट सिटी के तहत कोई कार्य उनके वार्डों में हुआ है और न ही नगर निगम ने कोई काम कराया है। इसे लेकर जनता में भी खासी नाराजगी है। एक नाले के ऊपर ट्रांसफार्मर रखा होने की वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती है, इस कारण बरसात के दिनों में चौक पर जलभराव होता है।
विज्ञापन

उन्होंने नाला सफाई अभियान पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि नाला सफाई के नाम पर पुल कंबोह, पुल बंजारन, आनंद नगर क्रेगी नाले के कवर पत्थर टूट गए हैं। 19 जुलाई को ईद उल अजहा है और यहां पशु मेला लगता है। यदि कोई खुले ढक्कनों में गिर गया तो उसके लिए निगम जिम्मेदार होगा। पुल कंबोह की नालियां और सड़क का बुरा हाल है। उन्होंने बताया 19 मार्च 2021 को 20 वार्डों के नाली और पुलिया मरम्मत का टेंडर हुआ था, जो नौ लाख 84 हजार रुपये का था। निर्माण विभाग ने उक्त पैसा 20 वार्डों में ना खर्च कर मात्र तीन वार्डों में लगा दिया है। जबकि टेंडर में 20 वार्डों के नाम शामिल थे। उन्होंने उक्त निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग नगरायुक्त से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पार्षद मान सिंह जैन, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, पार्षद पिंकी गुप्ता, पार्षद शहजाद मलिक, पार्षद अहसान, सीनियर पार्षद हाजी बहार अंसारी, बहार जुबैरी, सोनू जैदी, बिलाल अंसारी, नौशाद हकीम, शराफत, इकबाल अंसारी, हमीदा, सायरा, शमा, हाजी रियाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed