फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger in the organization due to wrong statement on Rakesh Tikait

Saharanpur News: राकेश टिकैत पर गलत बयान से संगठन में आक्रोश

Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anger in the organization due to wrong statement on Rakesh Tikait

विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर गलत बयानबाजी देने से संगठन में आक्रोश है। उन्होंने गलत बयानबाजी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल महासचिव अरुण राणा के नेतृत्व में किसान एसएसपी कार्यालय पहुंचे। मंडल महासचिव अरुण राणा व महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों बाहर से आकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नाम से संगठन खड़ा कर लिया है। 28 नवंबर को किसान संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए राकेश टिकैत पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लाइव आकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बारे में बयानबाजी की। उनके चरित्र को धूमिल करने की कोशिश की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अरुण राणा ने कहा कि यदि यह लोग लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो सामने आकर लड़े। उन्होंने एसएसपी से गलत बयान देने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अजनीश, अभय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed