{"_id":"62fd34704d593d2d5344cd92","slug":"anger-among-parents-due-to-school-closure-saharanpur-news-mrt6014511165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद होने से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद होने से अभिभावकों में रोष
विज्ञापन
सहारनपुर, बिहारीगढ़। ललई छठ पूजा के चलते महिला शिक्षकों का अवकाश होने के कारण क्षेत्र के कई स्कूल पूरी तरह बंद रहे। इसे लेकर अभिभावकों में रोष है।
बुधवार को ललई छठ पूजा होने के कारण महिलाओं का अवकाश था। विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत थापुल इस्माईलपुर व गणेशपुर के आधा दर्जन से अधिक स्कूल महिला स्टाफ होने के कारण बंद रहे। इसे लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त रहा। उगेश कांबोज, देवेन्द्र कुमार, मनोज, सुशील आदि ने बताया कि जिन स्कूलों में सारा स्टाफ महिला था वे बंद रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों को खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो सका। उधर खण्ड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में समस्त स्टाफ महिलाओं का था वही स्कूल बंद रहे हैं।
उच्चाधिकारियों के कोई दिशा निर्देश न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी।