फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganwadis play an important role in reducing malnutrition: Saini

कुपोषण कम करने में आंगनबाड़ियों की अहम भूमिका: सैनी

Tue, 28 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwadis play an important role in reducing malnutrition: Saini
जनमंच सभागार में आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण समारोह में स्मार्ट फोन के साथ व मौ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि कुपोषण कम करने में आंगनबाड़ियों की अहम भूमिका है। सरकार की ओर आंगनबाड़ियों के वेतन बढ़ाने के साथ ही कई सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ियों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में बाल एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी व विशिष्ट अतिथि महापौर संजीव वालिया ने किया। साथ ही पोषण अभियान, पोषण वाटिका, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर 120 आंगनबाड़ियों को स्मार्ट फोन दिए गए। साथ ही दस लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ियों के कार्यों की सराहना कर कहा कि आंगनबाड़ियां महत्वपूर्ण कर्मचारी हैं। इनके द्वारा ही सरकार के विभिन्न कार्यक्रम सफल होते हैं। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ियों के कार्यों को आसान करने के लिए स्मार्ट फोन दिए हैं। भविष्य में अनेक कार्य आंगनबाड़ियों के हितों में होने वाले हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत सदस्य मुुकेश चौधरी, ओमपाल सिंह सैनी, रवि सैनी, अंकित सैनी, योगेश पुंडीर, साहब सिंह पुंडीर, गीता रानी, सुनील सहगल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी और संचालन अनीता सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed