फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganwadi job done in a fake manner by changing the name

नाम बदलकर फर्जी तरीके से की आंगनबाड़ी की नौकरी

Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi job done in a fake manner by changing the name
सहारनपुर। गांव रूपड़ी गुर्जर में एक महिला ने नाम बदलकर और पति के सरकारी नौकरी में होने के बावजूद कम आय का प्रमाणपत्र बनवाकर आंगनबाड़ी की नौकरी प्राप्त कर ली। इसके बाद त्यागपत्र देकर दूसरे नाम से नौकरी की। संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत होने पर एसडीएम सदर ने जांच कराकर मुख्य विकास अधिकारी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सीडीओ ने डीपीओ को तीन दिन के जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

16 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव रूपड़ी गुर्जर निवासी सुरेश कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि वर्ष 1998 से 2000 में उनके गांव में फर्जी कागजों के आधार पर नाम बदलकर एक महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था। महिला का पति रेलवे में कार्यरत है। इसके बाद भी महिला ने 975 रुपये मासिक आय का प्रमाणपत्र बनवा लिया। उप जिलाधिकारी सदर ने मामले की जांच लेखपाल से कराई। लेखपाल ने भी ग्रामीणों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दी कि महिला ने नाम बदलकर वर्ष 1998 से 2000 तक गांव रूपड़ी गुर्जर में कार्य किया है। इस पर उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी पत्र लिखा है। सीडीओ ने डीपीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नाम बदलकर और कम आर्य दर्शाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर नौकरी करने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच डीपीओ को दी गई है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। कागजों में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।------विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed