फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganwadi in anger, do not force us to become Durga

हमें दुर्गा बनने पर मजबूर ना करे सरकार...

Fri, 08 Dec 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi in anger, do not force us to become Durga
धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आहृवान पर 45वें दिन भी धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया। आंगनबाड़ियों ने कहा कि सरकार हमें दुर्गा बनने पर मजबूर न करे।
विज्ञापन


हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर जिला महामंत्री पूनम शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। सुनीता शर्मा, स्वीहा सुल्ताना, नीलम शुक्ला, पुष्पा, निर्मला शर्मा, बबली सैनी के क्रमिक अनशन पर बैठने पर संघ के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


पूनम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोई भी सरकार रही हो, सबकी सोच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति एक जैसी है। हमारे शांति प्रिय धरने को योगी सरकार हमारी कमजोरी ना समझे, हम अबला भी हैं और दुर्गा भी। हमें दुर्गा बनने पर सरकार मजबूर ना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष नीलम शुक्ला व सुनीता शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में हमने सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। गीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किए वायदों को पूरा करना होगा। मांगे पूरी नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान रीता चौधरी, आरती सैनी, ऊषा रानी, पारूल राय, महेंद्र सिंह, कमला शर्मा, फरजाना, रेहाना बेगम, सुषमा राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed