फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganwadi centers would get pregnant banquet

गर्भवती को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा भोज

Sat, 11 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers would get pregnant banquet
गर्भवती महिलाए - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भट्ठी सुलगेगी और उचित कैलोरी और प्रोटीन युक्त भोजन तैयार कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर ही बुलाया जाएगा और वहीं पर सामूहिक भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। एक दिन नहीं बल्कि पूरे सप्ताह गर्भवती महिलाओं को भोजन कराया जाएगा। शासन द्वारा सोमवार से शनिवार तक का मेन्यू भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 20 जून से हौसला पोषण योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत हर गांव के एक केंद्र पर पूरे गांव की गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भोजन गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर आकर ही करना होगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती को संतुलित आहार मिले, जिससे गर्भवती महिला और उसके बच्चे को अच्छा आहार मिल सके।

साथ ही महिलाओं को घर पर भी इस प्रकार का भोजन करने करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोमवार से शनिवार तक इन्हें भोजन कराया जाएगा। फिलहाल यह योजना रविवार को छोड़कर एक महीने के लिए चलाई जा रही है।


 प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए केंद्र पर दिए जाने वाले भोजन में प्रतिदिन 57 प्रतिशत कैलोरी और 59 प्रतिशत प्रोटीन दी जाएगी। अति कुपोषित बच्चे भी करेंगे भोजन ः सहारनपुर। गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ अति कुपोषित बच्चे भी एक माह तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर पका हुआ भोजन करेंगे। उनके लिए भी मेन्यू तैयार किया गया है। जिसमें कैलोरी और प्रोटीन का मात्रा निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed