फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anganbadis arrived in support of the four party leaders

आंगनबाड़ियों के समर्थन में पहुंचे चार दलों के नेता

Sun, 18 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Anganbadis arrived in support of the four party leaders
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मांगों को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को कांग्रेस, भाजपा, बसपा और रालोद नेताओं ने धरने पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन


धरने पर आंगनबाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भजन  कीर्तन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। शनिवार को हकीकत नगर धरना स्थल पर चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार से आपके मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन


की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि सोमवार को आंगनबाड़ियों के जुलूस को भाजपा पूरा समर्थन देगी। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि आंगनबाड़ियों की सभी मांगों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आंदोलन का समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचेगी। बसपा के नगर प्रभारी मुकेश दीक्षित ने आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

रालोद के प्रदेश महासचिव धीर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी अय्यूब हसन ने कहा रालोद आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता शर्मा आदि ने भी समर्थन की घोषणा की।

जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार और जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने भजन कीर्तन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की।


अध्यक्षता सुनीता पुंडीर और संचालन महेंद्र सिंह ने किया। संयोगिता, लीलावती, शिमला, कमलेश, कविता, सोनिया गुप्ता, बिंदलेश, मंतलेश, सुलक्षणा देवी, मुुकेश, सुधा धीमान, कविता चौधरी, सुमनलता, सुुमन सैनी आदि रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed