फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   And stopped the express train, many affected

और रूक गई एक्सप्रेस ट्रेन, कई हुई प्रभावित

Tue, 09 Jan 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
And stopped the express train, many affected
ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर चलने वाली देहरादून-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर लगा पेंटोग्राफ (विद्युत सप्लाई का यंत्र) सोमवार को डैमेज हो गया, जिससे ट्रेन खड़ी हो गई। इससे इस मार्ग पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के पहिये भी एकाएक रुक गए। घंटों तक मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


देहरादून-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12688 दोपहर करीब 12.20 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन करीब 12.30 बजे रोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी कि विद्युत लाइन में लगा पेंट्रोग्राफ डैमेज हो गया। जिस कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना तुरंत मुजफ्फरनगर व देवबंद स्टेशन पर दी। अफसरों का आदेश मिलते ही मेंटिनेंस विभाग के कर्मचारी तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सहारनपुर व दिल्ली से चलने वाली कोच्चीवली, छत्तीसगढ़, शालीमार, इंटरसिटी, देहरादून इंदौर एक्सप्रेस समेत हरिद्वार पैसेंजर, दिल्ली-कालका पैंसेजर आदि ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा किया गया। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई पड़ी। पूछताछ खिड़की पर भी यात्रियों की ट्रेनों के आगमन को लेकर तांता लगा रहा।


स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि विद्युत लाइन में लगा पेंटोग्राफ दोपहर 12.30 बजे देवबंद व रोहाना के बीच में देहरादून-चंडीगढ़ ट्रेन के इंजन पर आकर डैमेज हो गया था। मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed