फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ana Gauri became the principal of the college for a day

अना गौरी बनी एक दिन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ana Gauri became the principal of the college for a day
बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिन के लिए प्राचार्य बनाई गई अना गौरी। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मिशन नारी शक्ति अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अना गौरी को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य ने उन्हें गुलदस्ता देकर पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

सरकार महिला सम्मान और महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी क्रम में छात्राओं और महिलाओं में आत्मबल पैदा करने के लिए मिशन नारी शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी मिशन के तहत शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अना गौरी को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य का पदभार ग्रहण करते ही अना गौरी ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्म निर्भर बनाने की योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा समाज में बालिकाओं को पढ़ लिख कर आत्म निर्भर बनना चाहिए। बालिकाएं किसी से कम नहीं होती हैं। उन्होंने कहा बालिकाएं अपने आप को कमजोर न समझें और पढ़ लिख कर आत्म निर्भर बनें। हर बालिका को अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए तकि वह आईएएस, आईपीएस बनकर देश की सेवा कर सकें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नीतू यादव, डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. यजुवेंद्र कुमार, शरद चौधरी, बेगराम, यामिनी पांडेय आदि प्राध्यापक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed