{"_id":"5f6f88b58ebc3e9bd266d5cc","slug":"an-uproar-in-the-powerhouse-due-to-meter-testing-saharanpur-news-mrt5031232185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर जांच को लेकर बिजलीघर में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर जांच को लेकर बिजलीघर में हुआ हंगामा
विज्ञापन
- उपभोक्ता ने जबरन टेंपेर्ड बताने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। एक विद्युत उपभोक्ता के मीटर को टेंपेर्ड बताने और उसकी जांच कराने को लेकर शनिवार को दोपहर के समय घंटाघर बिजलीघर पर काफी देर तक हंगामा हुआ। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसके मीटर को जबरन टेंपेर्ड बताया गया है। इस मामले को लेकर उपभोक्ता और एई मीटर के बीच भी कुछ देर तक नोकझोंक हुई। बाद में नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
देहरादून चौक निवासी विद्युत उपभोक्ता सैयद परवेज के मुताबिक निगम की एक टीम शुक्रवार को उनके घर में आई । टीम ने जांच करने के बाद मीटर को टेंपेर्ड बताया। उसने अपने सामने मीटर की जांच के लिए कहा तो उसे शनिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय में पहुंचने को कहा। उसने आरोप लगाया कि वह अपने सामने मीटर जांच कराना चाहता है, लेकिन उसे गुमराह किया जा रहा है। मीटर चेक करने गई टीम पर अवैध वसूली का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोपहर दो बजे बिजलीघर में हंगामा शुरू हो गया। इस उपभोक्ता की एई मीटर सहित अन्य कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई।
इसके बाद उपभोक्ता के समर्थन में कुछ अन्य लोग भी पहुंचे। मामला बढ़ता देख पहले विद्युत वितरण निगम खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पहले हंगामा शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता और अधिशासी अभियंता सहित अन्य अफसरों के बीच वार्ता कराई।
विज्ञापन
जांच के नाम पर नहीं किया उपभोक्ता का शोषण : वर्मा
इस मामले में अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने कहा मीटर जांच के नाम पर उपभोक्ता का कोई शोषण नहीं किया। टीम को मीटर के टेंपेर्ड होने का संदेह था, इसलिए ही उपभोक्ता को बिजलीघर बुलवाया। उन्होंने कहा मीटर जांच करने की एक तकनीकी प्रक्रिया होती है। मगर उपभोक्ता ने अपने हिसाब से जांच का दबाव बनाया। निगम की टीम से भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने अवैध वसूली के प्रयास के आरोप को गलत बताया।