फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An artificial lake has been prepared in Mankamou for the devotees to take a bath on the occasion of Chhath Puja.

Saharanpur News: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए मानकमऊ में तैयार की कृत्रिम झील

Sat, 25 Oct 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
An artificial lake has been prepared in Mankamou for the devotees to take a bath on the occasion of Chhath Puja.
सहारनपुर। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नगर निगम द्वारा मानकमऊ में बड़ी नहर पर कृत्रिम झील तैयार कराई जा रही है। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुरेशचंद ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई कराने के कारण विभाग द्वारा छठ पूजा के लिए पानी छोड़ने में असमर्थता व्यक्त की गई है। इन हालातों को देखते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने निर्माणाधीन पुल से एक बड़ा रैंप बनाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में पुल से करीब सात मीटर चौड़ा अस्थायी रैंप निगम के निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है। करीब 120 मीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी कृत्रिम झील बनाई गई है। अधिशासी अभियंता जलकल वीबी सिंह ने बताया कि पानी रोकने के लिए दोनों ओर दीवार बनाने का काम सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया है, जबकि उसमें पानी भरने की व्यवस्था निगम के जलकल विभाग द्वारा की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए तीन सब मर्सिबल सेट लगाए गए हैं। पास ही स्थित एक बड़े नलकूप का सीधा कनेक्शन भी नहर में किया गया है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे जनरेटर और ऑपरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। कृत्रिम झील में करीब एक मीटर गहरा पानी रहेगा। पथ प्रकाश एवं सजावट की व्यवस्था भी पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर करने का प्रयास है। शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ तथा महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जा रही है। 26 अक्तूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed