फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amidst the echo of Bol Bam, Baba's Abhishek with Panchamrit

बोल बम की गूंज के बीच बाबा का पंचामृत से अभिषेक

Tue, 26 Jul 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Amidst the echo of Bol Bam, Baba's Abhishek with Panchamrit
बरसी के महाभारतकालीन शिव मंदिर में अभिषेक के लिए लगी श्रद्वालुओं की कतार - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो/रामपुर मनिहारान/अंबेहटा/छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। शिवरात्रि पर शिवालयों में औघड़दानी के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। तड़के से ही श्रद्धालुओं की लाइनें शिवालयों पर लग गईं। भक्तों ने हर-हर महादेव और बोम बम के गगनभेदी जयकारों के बीच अपने आराध्य भगवान आशुतोष का गंगाजल, दूध और पंचामृत से अभिषेक किया। हर तरफ भोले के भक्तों का रैला नजर आया।
विज्ञापन

तीतरों के बरसी स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस बार अनुमान से कहीं अधिक भोले के भक्तों की कतारें शिवालयों में लगी रहीं। शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से भोले का अभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने में कोतवाली पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, प्राचीन सिद्धपीठ श्री ठाकुर द्वारा मंदिर, ब्लॉक, बाजार कला स्थित शिव मंदिर, डिप्टन वाला मंदिर में श्रद्धालुओं ने तड़के से लाइनों में लगकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस मौके पर लता शर्मा, दिग्विजय शर्मा, जयराज चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में हरिद्वार से जल लेकर आए कांवड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बोल बम के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के कारण शिवालयों में सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। नगर पंचायत की ओर से शिवालयों के बाहर सफाई कराकर चूना डलवाया गया। एसडीएम अजय कुमार ने भी कस्बे का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा।
छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर, वैदिक शिव सत्संग मंदिर, फतेहपुर भादो के शिव मंदिर, बेहड़ा संदल सिंह, रामखेड़ी आदि के शिवालयों में बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों के बीच बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

गंगोह के प्राचीन शिव मंदिर बाईपास मार्ग पर एसडीएम अजय कुमार अंबुष्ट ने जलाभिषेक किया। गुडछप्पर, श्रीरामबाग, शिवचौक, बड़ा शिवालय मराठा मंदिर, महलतला, श्री बालाजी धाम स्थित शिव मंदिर, पुरुषार्थी धर्मशाला, सज्जन वाला मंदिर, मंडीश्वर महादेव, अस्थल मंदिर, सनातन मंदिर, महादेव कुटी में जलाभिषेक किया गया। गुड़छप्पर, नवीन मंडी, प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न सेवा शिविरों में भंडारे आयोजित हुए। मुस्लिमों ने भी शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया।

गंगोह में जलाभिषेक करते श्रद्वालु

गंगोह में जलाभिषेक करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते एसडीएम

गंगोह के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते श्रद्वालु

रामपुर मनिहारान में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

बरसी के महाभारतकालीन शिव मंदिर में अभिषेक के लिए लगी श्रद्वालुओं की कतार

बरसी के महाभारतकालीन शिव मंदिर में अभिषेक के लिए लगी श्रद्वालुओं की कतार- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान की शिवपुरी कॉलोनी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

रामपुर मनिहारान की शिवपुरी कॉलोनी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed