{"_id":"5e41a9a18ebc3ee5cd55bac2","slug":"ambulances-and-officers-vehicles-stuck-in-jam-for-two-hours-saharanpur-news-mrt4682963170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस और अफसरों की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस और अफसरों की गाड़ियां
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में कई जगहों पर गहरी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के चलते सोमवार दोपहर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस जाम में एंबुलेेंस से लेकर पुलिस प्रशासन के अफसरों की नीली बत्ती वाली गाड़ियां भी फंसी रहीं।
सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद जिला अस्पताल पुल, पुलिस लाइन रोड, हकीकत नगर, सदर थाना रोड और बाजोरिया रोड पर एक साथ जाम के हालात बन गए। जिला अस्पताल की ओर से थाना सदर की ओर जाने वाली दो एंबुलेंस वैन काफी देर तक सायरन बजाती रहीं। कुछ यातायात कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रास्ता दिलवाया। इनके साथ ही पुलिस लाइन रोड पर लगे जाम में नीली बत्ती की गाड़ियां भी फंसी रहीं। इन वाहनों को निकलवाने में भी ट्रैफिक पुलिस की टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
सीवर लाइन का काम बन रहा बाधा
- अधिकतर वाहन चालकों ने कहा कि शहर में सीवर लाइन का कार्य अब तक पूरा न होने के कारण जाम की समस्या रोजाना सामने आ रही है। हैरानी की बात तो यह है कि कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन जैसे वीवीआईपी क्षेत्र में भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्टाफ कम होना भी रही परेशानी
- यातायात प्रभारी पवन तोमर ने बताया कि कुछ ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की वीवीआईपी ड्यूटी लगी थी। इसके चलते स्टाफ कम होने से भी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन का भी काम जल्द पूरा होना चाहिए।
आज से पूर्व की तरह होगा वाहनों का संचालन
- संत रविदास जयंती पर शोभायात्राओं के मद्देनजर आठ से दस फरवरी तक के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। मंगलवार से हल्के और भारी वाहन पूर्व निर्धारित रूटों पर ही नियमित रूप से संचालित होंगे।