{"_id":"670454c5c8a5eb475a092c44","slug":"ambulance-tota-in-mandal-50-ambulances-sought-from-governance-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-133326-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडल में एंबुलेंस का टोटा, शासन से मांगी गई 50 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडल में एंबुलेंस का टोटा, शासन से मांगी गई 50 एंबुलेंस
Tue, 08 Oct 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में एंबुलेंस का टोटा है। इससे रोगियों को सही समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेज कर विभिन्न कैटेगरी की 50 एंबुलेंस की मांग की है।
दरअसल, मंडल के तीनों जिलों की करीब 92 लाख की आबादी के लिए 203 एंबुलेंस की जरूरत है, जबकि उपलब्धता 153 की ही है। ऐसे में रोगियों को समय से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कैटेगरी की 50 एंबुलेंस मंडल में अभी और चाहिए। मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने शासन को भेजे पत्र में बताया कि सहारनपुर में करीब 42 लाख की आबादी पर 102 एंबुलेंस 42 के सापेक्ष 29, मुजफ्फरनगर में साढ़े 33 लाख की आबादी पर 34 के सापेक्ष 24, शामली में साढ़े 16 लाख की आबादी पर 17 के सापेक्ष 15 उपलब्ध हैं, जबकि 108 एंबुलेंस सहारनपुर में 42 के सापेक्ष 33, मुजफ्फरनगर में 34 के सापेक्ष 33, शामली में 17 के सापेक्ष 11 ही उपलब्ध हैं।
वहीं, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहारनपुर में आठ के सापेक्ष तीन, मुजफ्फरनगर में छह के सापेक्ष तीन और शामली में तीन के सापेक्ष दो उपलब्ध हैं। इस तरह पूरे मंडल में 102 एंबुलेंस 25, 108 एंबुलेंस 16 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या आवश्यकता से नौ कम हैं।