{"_id":"61647f388ebc3e05ec302008","slug":"allotment-of-schools-to-97-teachers-of-basic-today-saharanpur-news-mrt5601399153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक के 97 शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक के 97 शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए 97 शिक्षकों को आठ माह से विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका है। अब विभाग आवंटन की तैयारी में है, जिसके लिए मंगलवार यानी कल यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग रखी गई है।
अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर यह शिक्षक फरवरी 2021 में सहारनपुर आए थे, लेकिन उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आ गई। भौतिक रूप से पठन पाठन पहले से बंद था। ऐसे में उक्त शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका। तब से अभी तक उक्त सभी शिक्षक कार्यालयों में अटैच किए गए थे। अब विद्यालय खुल गए हैं। ऐसे में विभाग ने शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर विद्यालयों में भेजने की तैैयारी पूरी कर ली है, जिससे शिक्षकों को विद्यालय और बच्चों को शिक्षक मिल सकें और पठन पाठन सुचारु रूप से चल सके। विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग कल यानी मंगलवार को सुबह दस बजे से यूआरसी नुमाइश कैंप में होगी। एक ही दिन में सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें सीधे विद्यालयों में जाकर ज्वाइन कर पढ़ाना होगा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए मंगलवार को यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग होगी।