{"_id":"581e43964f1c1bd635437d36","slug":"alleged-rigging-in-the-allocation-of-lohia-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवासों के आवंटन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवासों के आवंटन में धांधली का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवासों के आवंटन में धांधली के आरोप ग्राम प्रधानों और अधिकारियों पर लग रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फराबाद ब्लॉक के लोहिया गांव मांझीपुर का है।
कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित ग्रामीणों ने लोहिया आवास योजना का लाभ अपात्रों को पहुंचाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने अपात्रों को सूची से बाहर करने तथा पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
कमिश्नर से शिकायत करने पहुंची रीतू और शहनाज ने बताया कि उनका गांव मांझीपुर लोहिया योजना में है। पक्के मकान न होने के कारण उन्होंने भी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था।
आरोप है कि गांव के जिम्मेदार लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर उनका नाम सूची से बाहर करवा दिया और ऐसे लोगों को मकान आवंटित कर दिए गए हैं, जिनके पास जमीन और पक्के मकान हैं। पीड़ितों ने बताया कि वह टीन डले मकानों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लाभ पाने के लिए गांव लौट आए कई लोग ः पीड़ितों ने बताया कि कई लोग ऐसे है, जो काफी समय पहले गांव छोड़कर शहरों या अन्य जगहों पर चले गए थे, लेकिन गांव के लोहिया योजना में आने के बाद लाभ पाने के लिए वे गांव लौट आए हैं। वहीं, कई लोगों ने योजना के तहत मकान पाने के लिए अपने पुराने पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया है।