{"_id":"62e2d1924493334d164746fe","slug":"alleged-misbehavior-cows-tied-on-bdo-office-saharanpur-news-mrt598875913","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार का आरोप लगा बीडीओ कार्यालय पर बांधे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवहार का आरोप लगा बीडीओ कार्यालय पर बांधे गोवंश
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। लावारिस गोवंश को गो आश्रय में भर्ती कराने गए विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार्यपालक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने तीनों गोवंश खंड विकास कार्यालय में बांधकर अपना विरोध जताया।
बृहस्पतिवार को विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता तीन गोवंश को लेकर नकुड़ रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पहुंचे। जहां विहिप के जिला धर्म प्रसार प्रमुख संदीप सैनी ने कहा कि वे बुधवार रात अपने साथियों के साथ तीन लावारिस गोवंश को लेकर ग्राम सलूनी स्थित गो आश्रय केंद्र पहुंचे थे लेकिन गोशाला के कार्यपालक ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए गोवंश लेने से इंकार कर दिया। संदीप सैनी ने बीडीओ सरसावा सुभाष बालियान के समक्ष अपना आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भी फोन पर उनके साथ बेहद असभ्य शब्दों का इस्तेमाल किया।
गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने तीनों गोवंश को खंड विकास कार्यालय के परिसर में ही बांध दिए तथा जिला विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में बीडीओ के अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद बजरंगी, गुरुदयाल, सुभाष महेश्वरी, संजय जैन, अमित कुमार, नवाब सिंह, संदीप सैनी, प्रमोद बजरंगी, सत्यानंद, आशुतोष सैनी, प्रिंस सैनी, आदित्य शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
उधर बीडीओ सुभाष बालियान का कहना है कि असभ्य व्यवहार का आरोप गलत है। बताया कि तीनों गोवंश को सलूनी स्थित गोशाला में भेज दिया गया है।