फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alleged harassment, students created ruckus

Saharanpur News: उत्पीड़न का आरोप लगा छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

Mon, 13 Mar 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Alleged harassment, students created ruckus
दून कॉलेज सुंदरपुर पर हंगामा करते छात्र-छात्राएं
फोटो 12
विज्ञापन

बिहारीगढ़। सुंदरपुर के दून काॅलेज में बीएड के छात्र-छात्राओं ने काॅलेज प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कॉलेज के चेयरमैन से वार्ता करने के बाद छात्र-छात्राओं को समझा बुझा कर मामला शांत किया।
दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे स्थित दून काॅलेज सुंदरपुर में सोमवार को बीएड छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बीएड की प्राची मित्तल, विक्की राठौर, आनन्द, जितेन्द्र, शिवम धर्मेन्द्र, शुभम, अंकित, आकाश, सागर, परविन्द्र कुमार, विवेक यादव राहुल, पुष्पेन्द्र आदि ने बताया कि उनका काॅलेज के प्रबंधन द्वारा जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कालेज प्रबंधन बीएड के प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई है जबकि द्वितीय वर्ष की फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि यदि प्रथम वर्ष की परीक्षा में पास नहीं हुआ तो द्वितीय वर्ष की फीस क्यों जमा करेगा। उन्होंने कालेज प्रबंधन पर प्रथम वर्ष फार्म जमा करने के साथ पेनाल्टी के नाम पर दस हजार रुपये जमा करने का आरोप भी लगाया। इतना ही नहीं कालेज के छात्र-छात्राओं ने यदि इसका विरोध किया तो अध्यापकों ने छात्रा प्राची व छात्र प्रविन्द कुमार के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में काॅलेज के चेयरमैन प्रवीन चौधरी ने बताया कि द्वितीय वर्ष में प्रवेश के बिना ही छात्र फार्म जमा कराना चाहते हैं, जबकि अभी तक दूसरे वर्ष की फीस भी जमा नहीं की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीनू सिंह का कहना है कि कालेज चेयरमैन से वार्ता कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed