फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of kidnapping of two minor sisters and a girl

Saharanpur News: मंडल के 130 नए रूटों पर चलेंगी बसें, अधिसूचना जारी

Wed, 07 Feb 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Allegation of kidnapping of two minor sisters and a girl
सहारनपुर का रोडवेज  बस अड्डा
सहारनपुर। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में दूरदराज के गांव भी अब बस सेवा से जुड़ जाएंगे। जिन मार्गों पर डग्गामार वाहनों का सहारा था, उन पर भी परिवहन निगम की बसें दौड़ेंगी। 130 नए रूटों पर बसों के संचालन को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। इन मार्गों से सटे करीब 520 गांवों की 5.20 लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने को लेकर 6 से 11 अक्टूबर तक अभियान चलाया था, ताकि लोगों को रोडवेज सेवा का लाभ मिल सके। इसमें ऐसे रूटों पर खबर प्रकाशित की गई थी, जहां पर बसों का संचालन नहीं है और यात्रियों को डग्गामार वाहनों के भरोसे रहना पड़ता है। इसके बाद परिवहन निगम ने ऐसे रूटों को चिह्नित किया और उनकी सूची बनाकर परिवहन निगम मुख्यालय को भेजी थी। अब प्रमुख सचिव एल वेेंक्टेश्वर लू ने इसकी अधिसूचना व आदेश जारी कर दिया है। नए रूटों पर बसों का संचालन करने के लिए परमिट मिल सकेगा। यह सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-- यह बनाए गए नए रूट
- सहारनपुर-गंगोह-लखनौती-दौलतपुर (यमुना ब्रिज करनाल)
- सहारनपुर-कलसिया-बेहट-मीरपुर-मरवा-सलेमपुर
- छुटमलपुर-बेहट-कलसिया-बरौली-पुवांरका-सहारनपुर मार्ग
- सहारनपुर-बढ़ेड़ी घोघू-माजरी-छुटमलपुर मार्ग
- छुटमलपुर-बेहट-गंदेवड़-मलकपुर-रायपुर-लांडा पुल-छज्जा
- छुटमलपुर-बेहट-गंदेवड़-रायपुर-हथिनीकुंड
- गंगोह-नकुड़-सलौनी
- सहारनपुर-तल्हेड़ी-जटौल-मझौल
- सहारनपुर-रामपुर-मिर्जापुर-चकवाली मार्ग
- सहारनपुर-रामपुर-बड़गांव
- सहारनपुर-देवबंद-लखनौती-सादपुर-चिराऊ-लुकादड़ी-जडौदा पांडा
- सहारनपुर-फंदपुरी-नकुड़-गदरहेड़ी-झबीरन-सरसावा-चिलकाना
- शामली-थानाभवन-नौजल-गढ़ी पुख्ता-ऊन
- शामली-थानाभवन-ऊन-खेड़ी खुशनाम
- शामली-कुंडाकला वाया झिंझाना-बिडौली-नाई नंगला-मुस्तफाबाद
- मुजफ्फरनगर-दधेडू-चरथावल-बिरालसी-गुनियागुड्डी-दूधली-बुढ़ाखेड़ा
- मुजफ्फरनगर-बड़कली-कलरपुर-दधेडू
- मुजफ्फरनगर-चरथावल-नियामू-कसौली
- मुजफ्फरनगर-छपार-खुड्डा-सिंभावली
- मुजफ्फरनगर-बरला-पुरकाजी-झबरपुर-ढायकी
- खतौली-रतनपुरी-भनवाड़ा-नसीरपुर-बसी-अटाली
- खतौली-बुढ़ाना-बड़कता-कुरथल
- खतौली-बुढ़ाना-लुहसाना-जैतपुर गढ़ी
- खतौली-मंसूरपुर-पुरबालियान-पुरा-मुबारिकपुर-धनायन-शाहपुर
- खतौली-बुढ़ाना-कांधला-कैराना-टोडा मोड़ वाया खुरगान
नोट : इने अलावा अन्य काफी रूटों पर भी बसें चलेंगी।
--------
रीजन के छह डिपो के नए रूटों की परिवहन निगम मुख्यालय से अधिसूचना जारी हो गई है। कुल 130 नए रूट हैं। अब इन मार्गों निजी व रोडवेज बसों को चलाने के लिए परमिट मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed