{"_id":"615de9cd8ebc3e626b5966ef","slug":"allegation-of-assault-with-female-sweeper-uproar-saharanpur-news-mrt5595440168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित वार्ड 21 के मोहल्ला अंजली विहार में महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी महिलाओं ने जातिसूचक शब्द भी कहे। पता लगने पर सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली सदर बाजार में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
खलासी लाइन निवासी दीपा नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। दीपा ने बताया बुधवार की सुबह वार्ड 21 के मोहल्ला अंजली विहार में सफाई करने गई थी। आरोप है कि उसे एक परिवार की तीन महिला ने जातिसूचक शब्द कहे और विरोध करने पर मारपीट की। महिला के परिवार के अन्य लोगों ने भी उसके साथी गाली-गलौज की। इसका पता लगते ही सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। सफाई कर्मचारी नेता सोनी आजाद के साथ कर्मचारी कोतवाली सदर बाजार में एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। सपा नगर विधायक संजय गर्ग और पार्षद टिंकू अरोड़ा भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। दीपा की ओर से पुलिस को तहरीर दीे। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।