फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All schools from classes one to eight will open

कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय खुलेंगे

Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
All schools from classes one to eight will open
सहारनपुर। करीब 11 महीने से बंद कक्षा एक से आठ तक के निजी एवं सरकारी विद्यालयों को अब खोलने के आदेश शासन ने दिए हैं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय दस फरवरी तथा कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय एक मार्च से खोले जाएंगे। विद्यालय खुलने के दौरान कोविड-19 से बचाव के सभी उपाय विद्यालयों को करने होंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण जनपद में सभी विद्यालयों को मार्च माह में बंद किया गया था। तब से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल पूरी तरह बंद चल रहे हैं। उनकी पढ़ाई ऑनलाइन चलाई जा रही है। कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए करीब तीन माह से कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं, लेकिन अब अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से विद्यालयों को खोलने के संबंध में पांच फरवरी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा गया है। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की कक्षाएं दस फरवरी 2021 तथा कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं एक मार्च 2021 से संचालित करने के आदेश शासन ने दिए हैं। विद्यालय संचालकों को कोविड-19 से बचाव के सभी उपाय शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार करने होंगे। विद्यालयों को सैनिटाइज कराने के साथ ही हैंड सैनिटाइज की व्यवस्था रखने, थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा तथा बच्चों से लेकर प्रधानाचार्य तक के लिए मास्क लगाना अनिवार्य रखना होगा।
विज्ञापन

पहले से खुल रहे हैं विद्यालय
जनपद में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर करीब दो माह से मान्यता प्राप्त विद्यालय खुल रहे हैं। इनमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को नियमित रूप से बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विद्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। कक्षा छह से आठ तक के सभी विद्यालय दस फरवरी और कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय एक मार्च से सशर्त खोले जाएंगे।
- रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed