फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All is well in Uttarakhand Congress: Harish Rawat

हरीश रावत बोले उत्तराखंड कांग्रेस में है आल इज वेल

Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
All is well in Uttarakhand Congress: Harish Rawat
उत्तराखंड कांग्रेस में है आल इज वेल : हरीश रावत
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और बिना किसी संदेह के उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में आल इज वेल है।
हरीश रावत देहरादून से रुड़की में पूर्व काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी के द्वारा आयोजित सैनी सम्मेलन में जाते समय कुछ देर के लिए छुटमलपुर में अपने नजदीकी मुजतबा मलिक के यहां रुके। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस में मची उठा पठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आल इज वेल है। राहुल गांधी ने सभी को उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए साफ तौर पर बोल दिया है। मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाए जाने के सवाल पर रावत ने मुस्कराते हुए हिंदी फिल्म के गाने की लाइन गुनगुनाई कि समझने वाले समझ गये और जो ना समझे वो अनाड़ी हैं। दिल्ली से उत्साहित होकर लौटे हरीश रावत ने कहा कि कुछ त्रुटियां थी जिन्हें ठीक करना जरूरी था। अब कांग्रेस में सब कुछ ठीक है। उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा केवल मुख्यमंत्री और राज्यपाल बदलने में ही लगी रही। प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर मनोज चौधरी, अब्दुल हसीब, प्रधान नासिर अली, पद्म चौधरी, फैसल मिर्जा, नासिर सैफी, अरशद मलिक, राव यूसुफ, जगबीर सिंह राणा, असलम खेड़ी, अरविंद कांबोज, परवेज मलिक, महबूब तलहेड़ी आदि ने पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed