फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All India Gurjar Vidya Pracharini Sabha voting today

अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा का मतदान आज

Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
All India Gurjar Vidya Pracharini Sabha voting today
रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान की गोचर महाविद्यालय में तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. जयमल सिंह आज होने वाले मतदान पर पैनी नजर रखे हैं।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के मतदान में 12 हजार 63 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कॉलेज में मतदान की तैयारी पूरा कर ली है। चुनाव अधिकारी ने बताया मतदान के लिए 18 बूथ बनाए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। शाम पांच के बाद मतदान स्थल पर ही मतगणना होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होगा। सभा के अधीन संचालित गोचर महाविद्यालय, सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज, गुर्जर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि हैं। बता दें गुर्जर समाज द्वारा संचालित इन शिक्षण संस्थान से हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन है। इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चौधरी देवराज सिंह एवं पूर्व विधायक मनोज चौधरी तथा मंत्री पद के लिए चौधरी नृपेंद्र कुमार एवं शेर सिंह नंबरदार चुनाव मैदान में हैं। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed