{"_id":"6102f1a98ebc3e587417e8a0","slug":"ali-hasan-became-nitin-pant-s-purification-saharanpur-news-mrt5496206107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: अली हसन बने नितिन पंत का कराया शुद्धिकरण, पीड़ित ने सुनाई थी आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: अली हसन बने नितिन पंत का कराया शुद्धिकरण, पीड़ित ने सुनाई थी आपबीती
Fri, 30 Jul 2021 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:42 PM IST
सार
नितिन पंत का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बनाने के मामले में हिंदू संगठनों ने शुद्धिकरण कराया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में धर्मांतरण का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी नितिन पंत का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बनाने के मामले में हिंदू संगठनों ने शुद्धिकरण कराया, साथ ही एसपी सिटी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को बजरंग दल (हिंदुस्तान) के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज के साथ कार्यकर्ताओं ने एक मंदिर में नितिन पंत का शुद्धिकरण कराया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि 2010 में नितिन पंत नौकरी की तलाश में राजस्थान के अलवर जिले में गया था, जहां उसकी मुलाकात दूसरे वर्ग के युवकों से हुई, जो उसे मेवात ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां पर कुछ मौलवियों ने डरा धमकाकर नितिन का धर्म परिवर्तन कराकर उसे अलीहसन बना दिया था। नितिन को कई दिनों तक कमरे में बंद रखा गया। आरोपियों ने ही हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर भी नितिन पंत से कहा था।
विज्ञापन
इसके बाद इस्लामिक शिक्षा के लिए उसे मुजफ्फरनगर और फिर सहारनपुर उमाही स्थित एक मदरसे में भेजा गया, जहां से वह किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर सहारनपुर में बजरंग दल (हिंदुस्तान) के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा, जिन्होंने उसका शुद्धिकरण कराकर सनातन धर्म में वापसी कराई। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।