{"_id":"643ae40d8723f629ff01e489","slug":"ali-has-a-habit-of-showering-love-in-love-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-955-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ...मोहब्बत में अली की इश्क बरसाने की आदत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ...मोहब्बत में अली की इश्क बरसाने की आदत है
Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
शेखपुरा डेरा बंदा नवाज पर उर्स मुबारक पर कव्वाली पेश करते कव्वाल
सहारनपुर। शेखपुरा स्थित डेरा बंदा नवाज का उर्स धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व धर्म के लोग शामिल शामिल हुए।
बृहस्पतिवार की शाम कार्यक्रम में डेरा प्रमुख डीबीएन महाराज सय्यद इतरत हुसैन ने लोगों के साथ शाही चादर चढ़ाई। इसके साथ ही भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण की वाणी गीता का पाठ हुआ। इसके बाद सुखमणी साहिब, कुरान, बाइबल का पाठ किया गया।
देर रात कव्वाली में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मौला अली की याद में, मोहब्बत में अली की इश्क बरसाने की आदत है कव्वाली को खूब पसंद किया गया। इस मौके पर गायक सरफराज साबरी, राजन साजन, असलम बजमी ने गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी कड़ी में मुशायरा हुआ, जिसमें शायर जहाज देवबंदी, सय्यद उलफत हरियाणवी, कमला जुनैद, महमूद असर सहारनपुरी, आदिल हुसैन, साजिद इतरती शायरी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद डेरा प्रमुख ने देश में शांति, एकता और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। लोगों ने डेरा प्रमुख सय्यद इतरत हुसैन और क्षितिज मेहता से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम अजमेर से सय्यद रिहान चिश्ती, सय्यद फूल मोहम्मद परिवार सहित शामिल हुए।
इस दौरान निर्भय कुमार, निहारिका बेदी, नगर विधायक राजीव गुंबर, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, डा. हिमांशु शर्मा, हरमीत सिंह सचदेवा, हरमीत सिंह सचेदवा, तरूण मोंगा, हरप्रीत घई, विजय मल्होत्रा, सुनील भारती, संजय, अमर मौजूद रहे।