फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert on Independence Day, extra police deployed in crowded areas

Saharanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात

Fri, 15 Aug 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Alert on Independence Day, extra police deployed in crowded areas
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर को होटल में चेकिंग करती पुलिस।
- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और ढाबों की जांच की, चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन

- चेहल्लूम पर चार कंपनी पीएसी और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। शहर और कस्बों के संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। चार कंपनी पीएसी और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। चेकिंग कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और ढाबों की जांच की गई।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में पुलिस ड्यूटी आवंटित कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार शाम सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर चेकिंग की। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकटघर और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग हुई। यात्रियों के सामान की जांच की गई। एसएसपी ने बताया कि जिले में निकलने वाली तिरंगा यात्रियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्मार्ट कंट्रोल रूम के सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर सुरक्षा के लिए चार पीएसी कंपनी और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जन्माष्टमी पर संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

-------
-- ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी आशीष तिवारी ने संभ्रांत लोगों व एस-10 के साथ बैठक की। इसमें त्योहारों के साथ नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने व वाहन चालकों के प्रति हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरों व चोरों की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed