{"_id":"6a3990b5eb1e1d907b0880f5","slug":"alert-in-saharanpur-following-lucknow-incident-campaign-to-be-launched-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-178099-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लखनऊ की घटना के बाद सहारनपुर में अलर्ट, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लखनऊ की घटना के बाद सहारनपुर में अलर्ट, चलेगा अभियान
Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कई छात्रों की जान चली गई। इसके बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकृत कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अमान्य कोचिंग सेंटरों को पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में 200 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं। अनेक कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं, जिनमें आग की दुर्घटना से बचने के इंतजाम नहीं हैं। साथ ही ज्यादातर कोचिंग सेंटर ऊपरी मंजिल पर हैं, जिनमें जाने और आने के लिए केवल एक दरवाजा है। इनकी सीढि़यां भी दो से तीन फीट तक चौड़ी हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपदा में छात्रों की जान मुसीबत में पड़ सकती है। लखनऊ की घटना के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले पंजीकृत कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विभाग के अधिकारी कोचिंग सेंटरों में जाकर वहां सुरक्षा मानकों को देखेंगे। सुरक्षा मानक पूरे करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में ऐसा न करने वाले कोचिंग सेंटर बंद कराए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के संचालकों को एक महीने के अंदर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
-- -- --
लखनऊ की घटना अत्यंत दुखद है। हमारा मानना है कि छात्रों की जान से कीमती कुछ भी नहीं है। इसीलिए हमने सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की जांच कराने का निर्णय लिया है। मानक पूरे न करने वाले कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई होगी।
- जयनारायण यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक