{"_id":"63d0287d9fce3662c633aee6","slug":"alcohol-test-of-roadways-drivers-with-breath-analyzer-saharanpur-news-c-14-1-91801-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रोडवेज चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से एल्कोहल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रोडवेज चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से एल्कोहल की जांच
Wed, 25 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन निगम की कार्यशाला में चालक-परिचालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चालकों-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से एल्कोहल की भी जांच हुई। किसी भी चालक में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देवमणि भारतीय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों के प्रति चालकों-परिचालकों को जागरूक किया। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने कहा कि बसों को तेज गति से न चलाने, मोबाइल फोन पर बात न करने, अपने लेन पर ही वाहन चलाने आदि नियमों के बारे चालकों को जानकारी दी। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने कहा कि थकान होने की स्थिति में वाहन न चलाए। महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखें। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बसों की साफ-सफाई रखने के चालकों- परिचालकों को निर्देश दिए। कार्यशाला में एआरएम एलके द्विवेदी, यात्री कर अधिकारी खेमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।