फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alcohol shops, exhibitions near schools

स्कूलों के पास शराब की दुकानें, प्रदर्शन

Thu, 04 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 04 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Alcohol shops, exhibitions near schools
शराब की दुकानों को लेकर हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हाईवे से हटाई गई शराब की दुकानें शहर में स्कूलों के आसपास कर दी गई हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। सर्किट हाउस रोड पर स्कूल के पास शराब की दुकान खोले जाने से नाराज स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया और दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, डीएम के पास भी लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू कराते हुए राज्य सरकार ने हाईवे और उससे पांच सौ मीटर के दायरे में खुली शराब की दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


आदेश के अनुपालन में जनपद में बड़ी संख्या में शराब की दुकानें बंद कराई गई हैं। मगर हैरत की बात यह है कि इन दुकानों को हाइवे से हटाकर शहर में जगह-जगह स्थानांतरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दुकानें स्कूलों और मंदिरों के आसपास खोल दी गई हैं। शराब की दुकान सर्किट हाउस रोड पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल के पास खोले जाने से अभिभावक और शिक्षकों में नाराजगी है। 


बच्चों ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस संबंध में जागृति फाउंडेशन, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल और ग्रीन फील्ड पब्लिक हाई स्कूल की ओर से डीएम को एक शिकायती पत्र भी सौंपा गया, जिसमें शराब की दुकान हटवाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed